[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक:खेतड़ी को जिला बनाने का प्रस्ताव पास, रामलुभाया कमेटी को भेजा जाएगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक:खेतड़ी को जिला बनाने का प्रस्ताव पास, रामलुभाया कमेटी को भेजा जाएगा

खेतड़ी पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक:खेतड़ी को जिला बनाने का प्रस्ताव पास, रामलुभाया कमेटी को भेजा जाएगा

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी पंचायत समिति के सभागार भवन में बुधवार को साधारण सभा की बैठक हुई। प्रधान मनीषा गुर्जर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से खेतड़ी को जिला बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में राम लुभाया कमेटी को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया है।

खेतड़ी जिला बनने की सभी शर्ते पूरी करता है- उम्मेद सिंह निर्वाण

जिला परिषद सदस्य उम्मेद सिंह निर्वाण ने खेतड़ी को जिला बनाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि खेतड़ी वर्तमान समय में जिला बनाने की सभी शर्तें पूरी कर रही है। इसके बावजूद भी सरकार की अनदेखी के कारण खेतड़ी को जिला नहीं बनाया गया है। खेतड़ी जयपुर स्टेट रियासत के बाद दूसरे बड़ी स्टेट रियासत हुआ करती थी। लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण खेतड़ी रियासत के अधीन आने वाले नीमकाथाना और कोटपूतली को जिला बना कर खेतड़ी क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय किया गया है।

ग्राम पंचायतों को झुंझुनूं में रखने की मांग

इस दौरान बैठक में मौजूद सदस्यों ने प्रधान मनीषा गुर्जर से खेतड़ी को जिला बनाने का प्रस्ताव पारित करने की मांग की। जिस पर प्रधान मनीषा ने खेतड़ी को जिला बनाने का प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री और रामलुभाया कमेटी को भेजने का निर्णय लिया। बैठक में लोयल सरपंच महेंद्र काजला ने लोयल, मानोता जाटान, रसुलपुर, बढ़ाऊ, चारावास, नंगली सलेदीसिंह ग्राम पंचायतों को झुंझुनूं जिले में रखने की मांग की।

अन्य समस्याएं भी उठाई

इसके अलावा गोठड़ा सरपंच सरती देवी ने आजाद मार्केट के पास टूटी हुई सड़क और केसीसी के डीबी बंगले के पास सिंघाना-जयपुर स्टेट हाईवे पर क्षतिग्रस्त सड़क से आए दिन हो रहे हादसों पर रोक लगाने के लिए स्टेट हाईवे और टूटी सड़कों को ठीक करवाने, पेट्रोल पंप के पास आवासीय मकानों के सामने और पीछे बिजली के तार गुजर रहे हे उन्हें हटवाने की मांग की। इसके अलावा साधारण सभा की बैठक में पेयजल, बिजली, क्षतिग्रस्त सड़कों व अन्य मुद्दे उठाए गए, जिस पर उपखंड स्तर के अधिकारियों को जल्द ही समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में एसडीएम जयसिंह चौधरी, बीडीओ शिशपाल सिंह, डीएसपी हजारीलाल खटाना, सीबीईओ जितेंद्र सुरोलिया, रेंजर विजय फगेड़िया, पीडब्ल्यूडी एईएन अशोक यादव, जयंत शर्मा, श्रवण दत्त नरनोलिया, डॉ. महेंद्र सैनी समेत अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet