भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया डॉ. सतीश पूनिया का जन्मदिन:पूर्व जिला मंत्री किशन जांगिड़ ने गदा, शाल, श्रीफल और साफा भेंट कर शुभकामनाएं दीं
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया डॉ. सतीश पूनिया का जन्मदिन:पूर्व जिला मंत्री किशन जांगिड़ ने गदा, शाल, श्रीफल और साफा भेंट कर शुभकामनाएं दीं
सरदारशहर : राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया का जन्मदिन पावन ब्रजभूमि गोवर्धन धाम में मनाया गया। इस मौके पर सरदारशहर से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें शुभकामनाएं दीं। सरदारशहर से आए कार्यकर्ता राजस्थान भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, भाजपा नेता जितेंद्र शर्मा, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष राजेंद्र सोनी और जिला परिषद सदस्य गिरधारीलाल पारीक के सानिध्य में गिरिराज पर्वत स्थित पूंछरी का लोठा पहुंचे।
इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री किशन जांगिड़ ने डॉ. पूनिया को हस्तनिर्मित गदा, शाल, श्रीफल और साफा भेंट कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके दीर्घायु और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में डॉ. सतीश पूनिया ने सरदारशहर से अपने आत्मीय जुड़ाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा- विद्यार्थी परिषद के समय से ही उन्हें यहां के कार्यकर्ताओं का सहयोग और स्नेह मिलता रहा है। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान गिरिराज पर्वत की परिक्रमा भी की। उन्होंने मथुरा और वृंदावन सहित अन्य तीर्थ स्थलों पर देव दर्शन किए।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मुकेश भामा, राजवीर सिंह राठौड़, नारायण सैनी, राधेश्याम भार्गव, रामनिवास पारीक, अविनाश पारीक, अरविंद पूर्वा, घनश्याम भोजक, मुलायम सिंह राजवी, मुकेश जोशी, अभिषेक भोजक, शंकरलाल सोनी, बाबूलाल प्रजापत, विनोद बगड़िया, सरपंच मुखराम सारण और रामनिवास सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1921752


