[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारियों का स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह:51 नव चयनित सूचना सहायकों और 42 पदोन्नत कर्मचारियों को किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारियों का स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह:51 नव चयनित सूचना सहायकों और 42 पदोन्नत कर्मचारियों को किया सम्मानित

अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारियों का स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह:51 नव चयनित सूचना सहायकों और 42 पदोन्नत कर्मचारियों को किया सम्मानित

चूरू : चूरू में राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ चूरू द्वारा रविवार को कमला गोयनका टाउन हॉल में स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आईटी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कपिल चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पप्पूराम मेघवाल ने की। समारोह में आईटी यूनियन के विभिन्न जिलों जैसे करौली, प्रतापगढ़, सीकर, झुंझुनू, कुचामन, नागौर और बांसवाड़ा के जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे।

समारोह के दौरान आईटी कर्मचारियों की विभिन्न मांगों, उपलब्धियों और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने सूचना सहायकों से ईमानदारी से कार्य करने, कार्यस्थल पर स्वच्छ माहौल बनाए रखने और आपसी समन्वय व मेलजोल बढ़ाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर चूरू जिले में नव चयनित 51 सूचना सहायकों और सूचना सहायक से सहायक प्रोग्रामर के पद पर पदोन्नत 42 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, 8 पदोन्नत प्रोग्रामर और 596 प्रोग्रामर को मोमेंटो देकर उनका सम्मान किया गया।

इस दौरान डीओआईटी की संयुक्त निदेशक पुष्पा, एसीपी विनोद कुमारी, नरेश कुमार छिंपी, प्रोग्रामर राजेंद्र प्रजापत, दीपक शर्मा, महेंद्र सारण, तथा जिला कार्यकारिणी के सदस्य प्रमोद कुमार, गुरप्रीत सिंह लबाना, निरंजन शर्मा, विकास कुमार नायक, सर्वजीत सिंह, सुनील बुडानिया और गोविंद राहड़। कार्यक्रम का संचालन आईटी यूनियन चूरू की वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमन बुडानिया और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक सरोवा ने संयुक्त रूप से किया।

Related Articles