कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का चूरू में स्वागत:प्रदेश सचिव मुश्ताक खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का चूरू में स्वागत:प्रदेश सचिव मुश्ताक खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन
चूरू : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा का रविवार को चूरू आगमन पर स्वागत किया गया। वे तारानगर के डाबड़ी गांव जा रहे थे, इसी दौरान चूरू से गुजरते समय कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। सर्किट हाउस के सामने प्रदेश सचिव मुश्ताक खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डोटासरा का स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाई और शॉल ओढ़ाकर सम्मान व्यक्त किया।
स्वागत के बाद डोटासरा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हो रही है। डोटासरा ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में आए दिन अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश सचिव मुश्ताक खान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास सहारण, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव महेश ढूकिया, कांग्रेस नेता अब्दुल लतीफ कारी, पुलकित चौधरी, तौफीक खान, फरमान खान, फारूक खान, आदिल गौरी, सुफियान झारिया, मुदस्सर खान, समीर खान, रोहन स्वामी, नवीन डीगला, अमित डीगला सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1921457


