जसरापुर से देवता तक करोड़ों रुपए की लागत से बनी सड़क छह माह में ही उखड़ी, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन — पुनः निर्माण की मांग
जसरापुर से देवता तक करोड़ों रुपए की लागत से बनी सड़क छह माह में ही उखड़ी, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन — पुनः निर्माण की मांग
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के जसरापुर गांव से ग्राम पंचायत देवता तक करीब छह माह पूर्व 1.80 करोड़ रुपए की लागत से बनी सड़क कुछ ही महीनों में उखड़ने लगी है। रविवार को ग्रामीणों ने इस खराब निर्माण कार्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व किशोर सिंह बजाड़ ने किया। ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद सड़क का इतनी जल्दी खराब होना पीडब्ल्यूडी विभाग ओर ठेकेदार की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

ग्रामीण भगत पोसवाल, मूल सिंह, पंकज गुर्जर और होशियार मीणा सहित ग्रामीणों ने बताया कि करीब 4 किलोमीटर लंबी इस डामरीकरण सड़क के निर्माण के दौरान घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायतें की गई थीं और उस समय भी ग्रामीणों ने विरोध जताया था, लेकिन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। अब स्थिति यह है कि सड़क के करीब 50 मीटर हिस्से पर डामर उखड़ चुका है और गिट्टियां बाहर आ रही हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, जिससे खराब सड़क दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत और जांच की कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विरोध प्रदर्शन में योगेश गुर्जर, पुनीत कुमावत, पीयूष खींची, रोशन खींची, मुकेश कुमावत, प्रवीण गुर्जर, कमल नायक, संजय कुमावत, आदित्य चोपड़ा, आशु गुर्जर, विकास निर्वाण, रोहित मीणा और सुदेश गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034898


