[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांसद हनुमान बेनीवाल का सरदारशहर दौरा:बीकानेर में होने वाली पार्टी की रैली पर करेंगे चर्चा, रात में खाजूवाला में धार्मिक कार्यक्रम में होंगे शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सांसद हनुमान बेनीवाल का सरदारशहर दौरा:बीकानेर में होने वाली पार्टी की रैली पर करेंगे चर्चा, रात में खाजूवाला में धार्मिक कार्यक्रम में होंगे शामिल

सांसद हनुमान बेनीवाल का सरदारशहर दौरा:बीकानेर में होने वाली पार्टी की रैली पर करेंगे चर्चा, रात में खाजूवाला में धार्मिक कार्यक्रम में होंगे शामिल

सरदारशहर : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल आज जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सरदारशहर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और रात्रि में खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के दंतौर गांव में आयोजित श्री वीर तेजाजी महाराज के जागरण में शामिल होंगे।

बेनीवाल सुबह 9:30 बजे नागौर स्थित अपने आवास से प्रस्थान करेंगे। वे सुजानगढ़, सालासर और फतेहपुर होते हुए चूरू सर्किट हाउस पहुंचेंगे। चूरू में वे आगामी 29 अक्टूबर को बीकानेर मुख्यालय पर आयोजित होने वाली RLP के स्थापना दिवस रैली को लेकर एक प्रेस वार्ता करेंगे।

सरदार शहर में कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे चर्चा

इसके बाद वे शाम 5 बजे सरदारशहर पहुंचेंगे। यहां बीकानेर रोड स्थित पांच भाई चौक पर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। सरदारशहर RLP कार्यकर्ता राकेश चौधरी और सांवरमल जाखड़ ने बताया कि बेनीवाल कार्यकर्ताओं को बीकानेर में आयोजित स्थापना दिवस रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे।

सरदारशहर से वे श्रीडूंगरगढ़ और बीकानेर होते हुए खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के दंतौर गांव जाएंगे, जहां रात्रि 10 बजे वे श्री वीर तेजाजी महाराज के जागरण में भाग लेंगे। हनुमान बेनीवाल के इस दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। विभिन्न स्थानों पर उनके स्वागत की तैयारियाँ की जा रही हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad