[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ में 7 साल के बच्चे की मौत:खेत से घर लौटते समय कार ने मारी टक्कर, चालक फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ में 7 साल के बच्चे की मौत:खेत से घर लौटते समय कार ने मारी टक्कर, चालक फरार

रतनगढ़ में 7 साल के बच्चे की मौत:खेत से घर लौटते समय कार ने मारी टक्कर, चालक फरार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

रतनगढ़ : रतनगढ़ तहसील के कुसुमदेसर गांव में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खेत से अपने माता-पिता के साथ घर लौट रहे सात साल के बालक ओमप्रकाश को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। कुसुमदेसर निवासी राजेंद्र जाट अपनी पत्नी ललिता और बेटे ओमप्रकाश के साथ खेत से घर आ रहे थे। गांव में स्थित पेट्रोल पंप के पास सालासर से रतनगढ़ की ओर आ रही एक कार ने ओमप्रकाश को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश को तुरंत रतनगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद फरार हुआ कार चालक

हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रतनगढ़ पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। मृतक के पिता राजेंद्र जाट ने इस संबंध में पुलिस को लिखित रिपोर्ट दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad