[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार से टकराई बाइक, एक युवक की मौत:दूसरा घायल; चूरू-झुंझुनूं रोड पर अचानक ब्रेक लगाने से हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कार से टकराई बाइक, एक युवक की मौत:दूसरा घायल; चूरू-झुंझुनूं रोड पर अचानक ब्रेक लगाने से हादसा

कार से टकराई बाइक, एक युवक की मौत:दूसरा घायल; चूरू-झुंझुनूं रोड पर अचानक ब्रेक लगाने से हादसा

चूरू : चूरू-झुंझुनूं रोड पर बिरमी और पिलानी के बीच एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। यह घटना बुधवार दोपहर को हुई जब एक कार के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही बाइक उससे टकरा गई। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार भूपेन्द्र सिंह और लालपुर, झुंझुनूं निवासी बिलाल चूरू से अपने गांव जा रहे थे। पिलानी और बिरमी के बीच उनकी बाइक के आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे बाइक कार से जा टकरा गई।

हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें निजी वाहन से बिसाऊ पीएचसी पहुंचाया। वहां से एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे 108 एंबुलेंस से डीबी अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान भूपेन्द्र सिंह की मौत हो गई। अस्पताल स्टाफ ने हादसे की सूचना पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने मृतक भूपेन्द्र सिंह के शव को मॉर्च्युरी में रखवाया है। परिजनों के आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घायल बिलाल का इलाज जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad