बाइक फिसलने से व्यक्ति घायल:सिर में गंभीर चोट, प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर
बाइक फिसलने से व्यक्ति घायल:सिर में गंभीर चोट, प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर
चूरू : चूरू के भालेरी के पास बाइक फिसलने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर बीकानेर रेफर किया गया है। यह हादसा उस समय हुआ जब बीकानेर के खरबारा 465 आरडी निवासी गुरबचन सिंह (45) अपनी बाइक पर खरबारा से महलाना जा रहे थे। भालेरी के पास उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाइक फिसल गई और गुरबचन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को निजी वाहन से भालेरी पीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे 108 एम्बुलेंस से चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया। डीबी अस्पताल में भी सिर में गंभीर चोट के कारण प्राथमिक इलाज के बाद घायल को तुरंत वेंटिलेटर एम्बुलेंस के जरिए बीकानेर के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039563


