[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांडवा में मासूम की डिग्गी में डूबने से मौत:पाइप लगाते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सांडवा में मासूम की डिग्गी में डूबने से मौत:पाइप लगाते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा

सांडवा में मासूम की डिग्गी में डूबने से मौत:पाइप लगाते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा

सांडवा : सांडवा गांव की अगुणी रोही में खेत में बनी डिग्गी में डूबने से एक 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार दोपहर में हुई।मृतक बालक की पहचान सारंगसर निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। वह खेत में बने ट्यूबवेल की डिग्गी के बूस्टर में पाइप लगा रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह डिग्गी में जा गिरा।

परिजनों ने तुरंत पवन को डिग्गी से बाहर निकाला और सांडवा सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा गजराज जाट (38) निवासी सारंगसर ने इस संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दी है। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में सांडवा सीएचसी में बालक के शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक पवन कुमार का अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad