[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

“तालीमी बेदारी और सियासत में हिस्सेदारी” – अल कुरैश वेलफेयर सोसाइटी के 10वें प्रतिभा सम्मान समारोह में बोले मुख्य अतिथि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

“तालीमी बेदारी और सियासत में हिस्सेदारी” – अल कुरैश वेलफेयर सोसाइटी के 10वें प्रतिभा सम्मान समारोह में बोले मुख्य अतिथि

शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही है कुरैशी बिरादरी : झुंझुनूं में बेटों-बेटियों के लिए कॉलेज स्थापना की बात कही

झुंझुनूं : अंबेडकर भवन, झुंझुनूं में रविवार को अल कुरैश वेलफेयर सोसाइटी की ओर से दसवां प्रतिभा सम्मान समारोह बड़े उत्साह और जोश के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए वक्ता ने कहा कि “मेरा बचपन कुरैशी बिरादरी में बीता है, और आज इस समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते देख गर्व महसूस होता है।”

उन्होंने कहा कि “झुंझुनूं की अल-मदनी स्कूल में हमारी समाज की छत्तीस बिरादरी की करीब दो हजार बेटियां शिक्षा प्राप्त कर रही हैं, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।”
उन्होंने अल कुरैश बिरादरी को इस शानदार इदारे के लिए मुबारकबाद देते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब झुंझुनूं में बेटों और बेटियों के लिए एक बड़ा कॉलेज स्थापित किया जाना चाहिए।

“एकजुट होकर करेंगे तो झुंझुनूं में बनेगी यूनिवर्सिटी”

मुख्य अतिथि ने कहा कि “हमारे पास जमीन और संसाधन हैं, जरूरत है तो बस बेहतर प्रबंधन और एकजुटता की। अगर हम सब मिलकर प्रयास करें तो बहुत जल्द यहां एक बड़ी यूनिवर्सिटी की स्थापना हो सकती है। मैं और मेरा परिवार इस नेक कार्य में तन-मन-धन से साथ रहेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि “मेरा हमेशा से नारा रहा है — ‘तालीमी बेदारी और सियासत में हिस्सेदारी’! जब तक समाज में शिक्षा की जागरूकता और सियासत में भागीदारी नहीं होगी, तरक्की का सफर अधूरा रहेगा।”

सैकड़ों बेटों-बेटियों का किया गया सम्मान

कार्यक्रम में कुरैशी बिरादरी के सैकड़ों प्रतिभावान विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह देखकर गर्व होता है कि हमारी नई पीढ़ी तालीम के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा — “आप सभी बच्चे हमारे समाज और देश का भविष्य हैं। मेहनत करते रहिए, आगे बढ़ते रहिए और झुंझुनूं सहित पूरे देश का नाम रोशन करते रहिए।”

कार्यक्रम में गणमान्य जन रहे उपस्थित

इस अवसर पर भादरा नगरपालिका की चेयरमैन मुस्कान कुरैशी, जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, समाजसेवी हाजी जमाल खत्री (मंडावा), डॉ. जुबैर अहमद (लोसल), डॉ. जब्बार सैय्यद, समाजसेवी अनवर कुरैशी, तथा मोरारका कॉलेज के लेक्चरर एवं प्रखर वक्ता इरशाद अहमद अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन खान ने की, जबकि सचिव मोहम्मद इमरान बडगुजर, संरक्षक मास्टर अब्दुल मजीद साहब, मोहम्मद इदरीस बडगुजर, उमर कुरैशी, वसीम खान, बिलाल खान, जावेद हुसैन, हाजी असगर और जहीर सहित संस्था की पूरी टीम मंच पर मौजूद रही।

आयोजकों को दी बधाई और धन्यवाद

मुख्य अतिथि ने कहा कि अल कुरैश वेलफेयर सोसाइटी ने जिस तरह शिक्षा की अलख जगाई है, वह क़ाबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने संस्था के सभी सदस्यों को शॉल और साफा पहनाकर सम्मान देने के लिए आभार जताया और कहा — “आप सभी का प्यार, साथ और दुआएं ही मेरी असली ताकत हैं।”

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad