[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वर्गीय चौधरी घड़सीराम दूत की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

स्वर्गीय चौधरी घड़सीराम दूत की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित

स्वर्गीय चौधरी घड़सीराम दूत की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

बड़वासी : स्वर्गीय चौधरी घड़सीराम दूत की पुण्यतिथि पर बड़वासी स्थित राजकीय अस्पताल में रविवार को भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन सामाजिक सेवा और मानवता को समर्पित रहा, जिसमें युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 113 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

कार्यक्रम श्री विनयनाथ जी महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने स्व. घड़सीराम दूत के समाजसेवी जीवन को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्शों और सेवा भावना को अपनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने यह भी कहा कि रक्तदान महादान है और ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर विजेंद्र सिंह दूत (सरपंच प्रतिनिधि), हरदयाल सिंह (पूर्व सरपंच), सुभीता सीगड़ (पंचायत समिति सदस्य) सहित सैंकड़ों ग्रामीणों ने उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

आयोजन को सफल बनाने में तेजपाल दूत और पूरी आयोजन समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज में सेवा और सहयोग की परंपरा को बनाए रखना ही स्व. चौधरी घड़सीराम दूत के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad