[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुजुर्ग से नकदी छीनने का एक आरोपी गिरफ्तार:49 हजार रुपए और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद, अन्य की तलाश जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

बुजुर्ग से नकदी छीनने का एक आरोपी गिरफ्तार:49 हजार रुपए और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद, अन्य की तलाश जारी

बुजुर्ग से नकदी छीनने का एक आरोपी गिरफ्तार:49 हजार रुपए और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद, अन्य की तलाश जारी

पिलानी : पिलानी कस्बे में 16 अक्टूबर को बुजुर्ग से हुई लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिनदहाड़े हुई यह वारदात पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर बनगोठड़ी खुर्द निवासी आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ा है। थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा ने बताया कि 17 अक्टूबर को पिलानी निवासी राजकुमार निर्मल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे बिट्स कैंपस स्थित पोस्ट ऑफिस से उन्होंने अपने बचत खाते से 1.10 लाख रुपए निकाले थे।

रुपए निकालने के बाद वे ऑटोरिक्शा से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान दो नकाबपोश युवकों ने बिना नंबर की बाइक से उनका पीछा करना शुरू कर दिया। चौमाला चौक पर जब राजकुमार निर्मल ऑटोरिक्शा से उतरकर किराया दे रहे थे, तभी बाइक सवार दोनों अज्ञात युवक ऑटो की सीट पर रखा पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

बैग में पोस्ट ऑफिस से निकाले गए 1.10 लाख रुपए के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, पोस्ट ऑफिस की पासबुक और चेक बुक भी थी। राजकुमार निर्मल ने यह रकम अपनी बीमारी के इलाज के लिए निकाली थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी ने एक पुलिस टीम का गठन किया और बदमाशों की तलाश शुरू की। टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की पहचान की।

थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा ने बताया कि पुलिस टीम ने बनगोठड़ी खुर्द निवासी 29 वर्षीय दीपक पुत्र विक्रम सिंह जाट को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और चोरी के 49,000 रुपए बरामद किए गए हैं। इस वारदात में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62