[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में सरकारी गाड़ी स्कूटी से टच होने पर विवाद:कार के आगे खड़ा हो गया युवक,बाजार में जाम लगने पर थाने ले गई पुलिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में सरकारी गाड़ी स्कूटी से टच होने पर विवाद:कार के आगे खड़ा हो गया युवक,बाजार में जाम लगने पर थाने ले गई पुलिस

सीकर में सरकारी गाड़ी स्कूटी से टच होने पर विवाद:कार के आगे खड़ा हो गया युवक,बाजार में जाम लगने पर थाने ले गई पुलिस

सीकर : सीकर के सूरजपोल गेट के पास एक सरकारी गाड़ी स्कूटी से टच हो गई। घटना के बाद सरकारी गाड़ी का ड्राइवर मौके से चला गया। वहीं स्कूटी सवार युवक सरकारी गाड़ी के सामने आकर गाड़ी को वहां से नहीं ले जाने की जिद करने लगा। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से सरकारी गाड़ी और युवक को पुलिस थाने पर ले जाया गया।

कोतवाली थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि वर्तमान में दीपावली पर्व को लेकर शहर में काफी भीड़ है। ऐसे में कई रास्तों को वन वे भी किया गया है। उसके बावजूद भी लोग इन रास्तों पर वाहन लेकर आ रहे हैं। फिर भी पुलिस बेवजह किसी को परेशान नहीं कर रही।

आज एक सरकारी गाड़ी सूरजपोल गेट एरिया से आ रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी सवार युवक जिसके साथ एक महिला भी बैठी थी। सरकारी गाड़ी स्कूटी से टच हो गई। जो कोई बड़ा इश्यू नहीं था। सरकारी गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी को वहीं छोड़कर भाग गया। वहीं स्कूटी सवार युवक बहस करते हुए गाड़ी के आगे खड़ा हो गया। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक जिद करने लगा कि गाड़ी को यहां से नहीं ले जाने दूंगा।

यदि युवक मामले में कार्रवाई चाहता है तो वह उसके खिलाफ एप्लिकेशन दे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन इसके बावजूद युवक ने मौके पर खड़े लोगों को मिसगाइड करते हुए भड़काने की कोशिश की। सरकारी गाड़ी और युवक को पुलिस थाने ले जाया गया।

जांगिड़ ने कहा कि हमारा पूरा प्रयास है कि दीपावली पर्व पर किसी को परेशानी नहीं हो। कानून व्यवस्था एक प्रतिशत भी नहीं बिगड़ने देंगे,चाहे हमें किसी भी हद तक जाना पड़े। छोटी सी बात के लिए कोई जाम लगा दे यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

युवक को गाड़ी में डालकर ले जाते हुए।
युवक को गाड़ी में डालकर ले जाते हुए।
सरकारी गाड़ी और स्कूटी की टक्कर से हंगामा, बाजार में लगा जाम
सरकारी गाड़ी और स्कूटी की टक्कर से हंगामा, बाजार में लगा जाम
मौके पर मौजूद भीड़ को हटाते हुए पुलिस।
मौके पर मौजूद भीड़ को हटाते हुए पुलिस।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62