[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटू-सालासर दर्शन से लौटते परिवार की कार पलटी, चार घायल:रतननगर के पास एनएच-52 पर हुआ हादसा, एक बच्ची सुरक्षित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खाटू-सालासर दर्शन से लौटते परिवार की कार पलटी, चार घायल:रतननगर के पास एनएच-52 पर हुआ हादसा, एक बच्ची सुरक्षित

खाटू-सालासर दर्शन से लौटते परिवार की कार पलटी, चार घायल:रतननगर के पास एनएच-52 पर हुआ हादसा, एक बच्ची सुरक्षित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू जिले के रतननगर थाना क्षेत्र में एनएच 52 पर रविवार को खाटू श्यामजी और सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहा एक परिवार दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार में सवार एक छोटी बच्ची बाल-बाल बच गई।

जानकारी के अनुसार, लम्बोर छिंपियान निवासी लीलावती (60), उनके बेटे गोपीराम (34), बहू अवन्ति उर्फ सोनी (31) और ममता (35) खाटू श्यामजी व सालासर बालाजी के दर्शन कर रविवार को अपने गांव लौट रहे थे। रतननगर के पास तेज रफ्तार के कारण कार अनकंट्रोल होकर सड़क किनारे पलट गई।

हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को कार से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर रतननगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को चूरू के डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।

डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उनकी स्थिति स्थिर बताई है। वहीं, अस्पताल चौकी पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और परिजनों को सूचना दी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच 52 पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण इस क्षेत्र में आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad