[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में शराब ठेके पर फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार:हरियाणा के लुहारू से पकड़ा, मुख्य आरोपियों का साथ दिया था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में शराब ठेके पर फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार:हरियाणा के लुहारू से पकड़ा, मुख्य आरोपियों का साथ दिया था

सादुलपुर में शराब ठेके पर फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार:हरियाणा के लुहारू से पकड़ा, मुख्य आरोपियों का साथ दिया था

सादुलपुर : सादुलपुर में 9 अक्टूबर को सांखू फाटक स्थित शराब ठेके पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य को निरुद्ध किया गया है। इस वारदात के पीछे ठेके पर हिस्सेदारी लेने और इलाके में दहशत फैलाने की साजिश थी।

राजगढ़ पुलिस थाने में इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए, चूरू पुलिस अधीक्षक जय यादव (IPS) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरीलाल (RPS), सहायक पुलिस अधीक्षक अभिजीत पाटिल (IPS) और थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गईं।

इन टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिरों से जानकारी जुटाई और लगातार पीछा करते हुए हरियाणा के लुहारू पहुंची। जहां से घटना में शामिल मुख्य आरोपियों के दो सहयोगियों, प्रवीण उर्फ खच्चर पुत्र राजेंद्र प्रजापत और धनराज उर्फ बाबू पुत्र रामपाल दोनों निवासी लुहारू, को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी को निरुद्ध किया गया है। मामले की जांच कर रहे एसआई सुरेश कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से फायरिंग में शामिल अन्य बदमाशों और इस्तेमाल किए गए हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को इस मामले में कई अहम सुराग मिले हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22