[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दीपोत्सव पर्व पर राजलदेसर में फ्लैग मार्च:अतिक्रमण हटाने, बिना लाइसेंस पटाखे नहीं बेचने की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्यसीकर

दीपोत्सव पर्व पर राजलदेसर में फ्लैग मार्च:अतिक्रमण हटाने, बिना लाइसेंस पटाखे नहीं बेचने की अपील

दीपोत्सव पर्व पर राजलदेसर में फ्लैग मार्च:अतिक्रमण हटाने, बिना लाइसेंस पटाखे नहीं बेचने की अपील

रतनगढ़ : राजलदेसर कस्बे में दीपोत्सव पर्व के मद्देनजर प्रशासन ने गुरुवार रात फ्लैग मार्च निकाला। कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार हरदीप सिंह, नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी कुंदन दैथा और थानाधिकारी कमलेश कुमार ने पुलिस जाब्ते के साथ कस्बे के बाजारों में यह मार्च निकाला। इस दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों से दुकानों के बाहर सामान ना रखने की अपील की, ताकि आवाजाही बाधित ना हो। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए। नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी को अतिक्रमण हटाने के संबंध में सुझाव भी दिए गए। थानाधिकारी ने आमजन से बिना लाइसेंस के विस्फोटक पदार्थ नहीं बेचने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई ऐसा करते पाया गया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22