लंबे समय से फरार चल रही आरोपी महिला गिरफ्तार:सरदारशहर पुलिस ने पकड़ा, बीकानेर जिले के लालगढ़ की रहने वाली, चेक बाउंस का मामला
लंबे समय से फरार चल रही आरोपी महिला गिरफ्तार:सरदारशहर पुलिस ने पकड़ा, बीकानेर जिले के लालगढ़ की रहने वाली, चेक बाउंस का मामला
सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत लंबे समय से फरार चल रही एक स्थाई वारंटी संगीता शर्मा को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव (आईपीएस) के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।
गिरफ्तार की गई संगीता शर्मा बीकानेर जिले के लालगढ़ की रहने वाली है। वो काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थी। पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेर रेंज के निर्देशों पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र दादरवाल और वृताधिकारी सरदारशहर सत्यनारायण गोदारा (आरपीएस) के सुपरविजन में कार्रवाई की गई।
थानाधिकारी सरदारशहर मदनलाल बिश्नोई (पु.नि.) के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम प्रभारी महेंद्र सिंह के अथक प्रयासों से संगीता शर्मा को पकड़ा गया। इस टीम में महेंद्र सिंह के साथ ममता भी शामिल थीं। पुलिस अब वारंटी को न्यायालय में पेश करेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041057


