[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हेड कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश रायका की प्रतिभा स्थापित करने की मांग:अनुसूचित जाति वित्त आयोग के अध्यक्ष नायक पहुंचे तेहनदेसर गांव, पट्टे बांटे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हेड कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश रायका की प्रतिभा स्थापित करने की मांग:अनुसूचित जाति वित्त आयोग के अध्यक्ष नायक पहुंचे तेहनदेसर गांव, पट्टे बांटे

हेड कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश रायका की प्रतिभा स्थापित करने की मांग:अनुसूचित जाति वित्त आयोग के अध्यक्ष नायक पहुंचे तेहनदेसर गांव, पट्टे बांटे

सांडवा : ग्रामीण सेवा शिविर का अनुसूचित जाति वित्त और विकास आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नायक ने तेहनदेसर गांव में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को राजस्थान सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ देने के निर्देश दिए।

अनुसूचित जाति वित्त आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नायक ने पौधारोपण किया।
अनुसूचित जाति वित्त आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नायक ने पौधारोपण किया।

ग्रामीणों को बांटे पट्टे

शिविर में ग्रामीणों को पट्टे वितरित किए गए और विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभ प्रदान किया गया। नायक ने अधिकारियों से सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पात्र ग्रामीण सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इससे पहले अध्यक्ष नायक ने शिविर स्थल पर बीएसएफ के शहीद हेड कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश रायका को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बीएसएफ के शहीद हेड कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश रायका को श्रद्धांजलि दी।
बीएसएफ के शहीद हेड कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश रायका को श्रद्धांजलि दी।

शहीद की प्रतिमा स्थापित करने की मांग

गांव के प्रतिनिधि देवीसिंह, शंकरदास स्वामी, अश्विनीदास स्वामी और मनीराम सारण ने नायक को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकारी स्कूल और खेल मैदान का नाम शहीद हेड कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश रायका के नाम पर करने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई। शिविर में अन्य ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। रामेश्वरलाल शर्मा ने साल 2023 से बकाया फसल मुआवजे का जल्द भुगतान करने की मांग की, जबकि पाबूराम जाट अमरसर ने अपने खाते को दुरुस्त करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी अमीलाल यादव, बीदासर विकास अधिकारी राजूराम, कातर छोटी तहसीलदार राजूदेवी बुनकर, ग्राम विकास अधिकारी मदननाथ सिद्ध और मंडल अध्यक्ष श्रीराम लिम्बा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles