चाड़वास में ग्रामीण सेवा शिविर:मंत्री राजेंद्र नायक ने किया निरीक्षण, 76 किसानों की गिरदावरी हुई
चाड़वास में ग्रामीण सेवा शिविर:मंत्री राजेंद्र नायक ने किया निरीक्षण, 76 किसानों की गिरदावरी हुई
बीदासर : बीदासर के चाड़वास ग्राम पंचायत में गुरुवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। अनुसूचित जाति एवं वित्त विकास आयोग मंत्री राजेंद्र नायक और सुजानगढ़ के अलावा जिला कलेक्टर संतोष कुमार मीणा ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत पौधारोपण भी किया गया।
शिविर प्रभारी अमर सिंह बोराना और सह प्रभारी राकेश कुमार की देखरेख में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शिविर में प्राप्त आवेदनों का निपटारा किया। शिविर में विभिन्न विभागों ने महत्वपूर्ण कार्य किए। विद्युत विभाग ने 32 में से 30 प्रकरणों का निपटारा किया, जबकि आयुर्वेद विभाग ने 35 रोगियों का उपचार किया। वन विभाग द्वारा 108 पौधों का पौधारोपण करवाया गया और कृषि विभाग ने 70 मिनी किट वितरित किए।
76 किसानों की गिरदावरी हुई
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने एक पेंशनर का भौतिक सत्यापन किया और 37 पालनहार योजना के लाभार्थियों का सत्यापन किया। राजस्व विभाग ने 76 किसानों की गिरदावरी और डाउनलोड की कार्यवाही पूरी की। महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 10 लाभार्थियों को पंजीकृत किया।
693 पशुओं का उपचार
पशुपालन विभाग ने 693 पशुओं का उपचार किया, और पंचायती राज विभाग ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत 7 IHHL स्वीकृतियाँ जारी कीं। बीदासर उपखंड अधिकारी अमीलाल यादव ने भी शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर को सफल बनाने में सरपंच कांता देवी, ग्राम विकास अधिकारी सुभाष चंद और पंचायत समिति के कार्मिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040799


