[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में आरएसएस के शताब्दी वर्ष उपलक्ष्य में ‘विराट पथ संचलन’ का पत्रक विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में आरएसएस के शताब्दी वर्ष उपलक्ष्य में ‘विराट पथ संचलन’ का पत्रक विमोचन

नवलगढ़ में आरएसएस के शताब्दी वर्ष उपलक्ष्य में ‘विराट पथ संचलन’ का पत्रक विमोचन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नवलगढ़ में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले “विराट पथ संचलन” कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में कार्यक्रम के सूचना पत्रक का विमोचन विभाग प्रचारक मुकेश कुमार की उपस्थिति में नाहर सिंह पार्क के पास स्थित श्री सीताराम मंदिर में किया गया।

इस अवसर पर नगर संघ चालक विश्वनाथ जोशी ने बताया कि 26 अक्टूबर को नगर में भव्य विराट पथ संचलन निकाला जाएगा, जिसके लिए कार्यकर्ता पूरे उत्साह से संपर्क और तैयारी में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि संघ की गणवेश हेतु सेकसरिया वस्त्र भंडार पर वस्तु भंडार बनाया गया है, जहां से इच्छुक स्वयंसेवक सशुल्क गणवेश प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles