प्रशिक्षणार्थियों को आपदा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण
प्रशिक्षणार्थियों को आपदा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण
सीकर : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में चतुर्थ दिन डीएलएड स्काउट गाइड ग्रुप शिविर में आपदा प्रबंधन का प्रभावी प्रशिक्षण दिया गया। जिला संगठन आयुक्त स्काउट बसंत कुमार लाटा ने बताया कि सरस्वती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय नानी के छात्र अध्यापक एवं छात्रा अध्यापिकाओं को प्रधानाचार्य राजकमल जाखड़ के द्वारा आपदा प्रबंधन का सफल प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाने के विभिन्न तरीके प्रायोगिक तरीके से बताए गए। बंद कमरे में लगी आग पर काबू पाना एवं बंद कमरे में कोई बच्चा रह जाए तो उसको निकालने की विधि रसोई घर में सब्जी बनाते समय पतीले या कुकर में लगी आग पर काबू पाने के तरीकों के साथ आग लगने पर कभी भी पानी नहीं डालने तथा बिजली का स्विच ऑन नहीं करने की हिदायत दी।
पानी से बचाव के भी विभिन्न हुनर बताए गए। इसके साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को स्नान करते समय उच्च टीएफएम वाला साबुन काम में लेने, रसोई घर में रिफाइंड तेल का उपयोग बिल्कुल नहीं करने की इनायत दी। युवा पीढ़ी में मोबाइल के प्रति बढ़ते लगाव पर चिंता व्यक्त करते हुए मोबाइल का उपयोग बच्चों को नहीं करने की सलाह दी। साथ ही मोबाइल चलाने में बरती जाने वाली सावधानियां के साथ होने वाले खतरों से भी अवगत कराया गया। मोबाइल से हो रही धोखाधड़ी से बचाव के लिए परिवार के सभी सदस्यों को अवगत कराने के विभिन्न टिप्स बताए गए।
इस मौके पर सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा, मोतीराम महिचा , पलसाना के सचिव पवन कुमार शर्मा, सीकर के पूर्व सचिव महेंद्र कुमार पारीक, सचिव देवीलाल जाट, अजीतगढ़ के सचिव राम अवतार शर्मा, सरस्वती कॉलेज के व्याख्याता डॉ श्याम सिंह, रोवर लीडर रामप्रसाद भास्कर, कल्पना मीणा, लखन बावरिया आदि मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039980


