[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

परसरामपुरा में विश्व बालिका दिवस के कार्यक्रम संपन्न:कौशल प्रशिक्षण पूरा करने वाली 78 छात्राएं सम्मानित, 12 साल तक की छात्राओं की हुई ट्रेनिंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

परसरामपुरा में विश्व बालिका दिवस के कार्यक्रम संपन्न:कौशल प्रशिक्षण पूरा करने वाली 78 छात्राएं सम्मानित, 12 साल तक की छात्राओं की हुई ट्रेनिंग

परसरामपुरा में विश्व बालिका दिवस के कार्यक्रम संपन्न:कौशल प्रशिक्षण पूरा करने वाली 78 छात्राएं सम्मानित, 12 साल तक की छात्राओं की हुई ट्रेनिंग

रींगस : रींगस के परसरामपुरा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विश्व बालिका दिवस और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित कौशल शिक्षा कार्यक्रमों का समापन किया गया। इस मौके पर प्रशिक्षण पूरा करने वाली 78 बालिकाओं को सम्मानित किया गया। भगवान सहाय यादव ने बताया कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, शारीरिक, मानसिक और मनोबल शक्ति को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र की राजकीय विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। क्षेत्र के राजकीय विद्यालय सरगोठ, परसरामपुरा और रामदेव नगर में कौशल शिक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया गया था।

प्रशिक्षण पूरा करने वाली 78 छात्राओं को सर्टिफिकेट और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण देने वाली कविता यादव, अनुष्का यादव, तमन्ना यादव और अनु को भी सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बालिकाओं को शारीरिक और मानसिक दक्षता का प्रशिक्षण दिया गया, जिसके बाद उन्होंने आमजन को जागरूक करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पीईईओ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सूरजमल धांसिल ने बताया कि विश्व बालिका दिवस पर सरगोठ, परसरामपुरा और रामदेव नगर की 12 साल तक की बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही पांच किलोमीटर की दौड़, निबंध और रंगोली सजाओ सहित अनेक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। नरेंद्र सिंह शेखावत ने हैंडबॉल के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंजू यादव, पूरणमल यादव, बलेश यादव, जितेंद्र सिंह शेखावत, मालीदेवी यादव सहित शिक्षक, बालिकाएं, भामाशाह और आमजन उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89