[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर दौरे पर पहुंचे यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सेवा शिविरों की समीक्षा की – कहा, “ऑनलाइन आवेदन से आमजन की हर समस्या का होगा समाधान”


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर दौरे पर पहुंचे यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सेवा शिविरों की समीक्षा की – कहा, “ऑनलाइन आवेदन से आमजन की हर समस्या का होगा समाधान”

सीकर दौरे पर पहुंचे यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सेवा शिविरों की समीक्षा की - कहा, “ऑनलाइन आवेदन से आमजन की हर समस्या का होगा समाधान”

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : राजस्थान सरकार के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर सीकर पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार की ओर से चलाए जा रहे शहरी और ग्रामीण सेवा शिविरों की प्रगति की जानकारी ली। मंत्री खर्रा ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2025 तक प्रदेशभर में शहरी क्षेत्रों में “शहरी सेवा शिविर” और ग्रामीण इलाकों में “ग्रामीण सेवा शिविर” आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके। इसके साथ ही 2 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक सहकारी सेवा शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पहली बार सेवा शिविरों के माध्यम से निकाय संबंधी समस्याओं के ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। यदि किसी परिवार का कोई सदस्य साक्षर नहीं है, तो वह शिविर में पहुंचकर संबंधित अधिकारी को अपनी समस्या बता सकता है। अधिकारी स्वयं उस समस्या का ऑनलाइन आवेदन दर्ज कर समाधान की प्रक्रिया शुरू करेगा।

मंत्री खर्रा ने स्पष्ट किया कि शिविर अवधि में प्राप्त सभी आवेदन नियमों के अनुसार जांचे जाएंगे और उनका समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक समस्याओं का निपटारा शिविर स्थल पर ही किया जाए। अंता उपचुनाव पर बोले मंत्री खर्रा – “जल्द होगा प्रत्याशी का ऐलान, भाजपा जीत के लक्ष्य से उतरेगी मैदान में”

बारां जिले के अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर मंत्री खर्रा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को लेकर पार्टी स्तर पर मंथन जारी है। उन्होंने कहा, “नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, और एक-दो दिन में भाजपा अपने उम्मीदवार की घोषणा कर देगी।” उन्होंने विश्वास जताया कि जनता राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को देखते हुए भाजपा को जीत दिलाएगी।


कानून व्यवस्था पर बोले – “पिछले 20 महीनों में स्थिति में सुधार, एनसीआरबी रिपोर्ट इसका प्रमाण”

प्रदेश में बढ़ते आपराधिक मामलों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री खर्रा ने कहा कि 2018 से 2023 तक की तुलना में अब कानून व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी द्वारा जारी आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी सीकर दौरे को लेकर उन्होंने बताया कि शाह जी नए कानूनों पर चर्चा करेंगे और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों से संवाद करेंगे।


स्वदेशी को अपनाने का आह्वान

दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मंत्री खर्रा ने जनता से “लोकल फॉर वोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा, “स्वदेशी उत्पाद अपनाकर हम स्थानीय कारीगरों की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं और देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बना सकते हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि दीपावली के बाद सरकार सेवा शिविर अभियानों की समीक्षा कर इन्हें और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक निर्णय लेगी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, वरिष्ठ नेता तेज प्रकाश सैनी, डॉ. बी.एल. रणवा, नेमीचंद कुमावत, राजेश रोलन, वीरेंद्र सिंह दीपपुरा, त्रिभुवन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin