[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में पुलिस की नाकाबंदी, 10 वाहनों के चालान कटे:संदिग्धों से पूछताछ, यातायात नियमों की पालना पर दिया जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में पुलिस की नाकाबंदी, 10 वाहनों के चालान कटे:संदिग्धों से पूछताछ, यातायात नियमों की पालना पर दिया जोर

चूरू में पुलिस की नाकाबंदी, 10 वाहनों के चालान कटे:संदिग्धों से पूछताछ, यातायात नियमों की पालना पर दिया जोर

चूरू : चूरू में शुक्रवार रात सदर थाना पुलिस ने पुलिस लाइन के सामने नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस ने वाहनों की तलाशी ली और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 10 वाहनों के चालान काटे। संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की गई। सदर थाना के हैड कॉन्स्टेबल राकेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई एसपी जय यादव के निर्देश पर की गई। नाकाबंदी का उद्देश्य क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों की जांच करना और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना था।

पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और कारों सहित अन्य वाहनों की गहन तलाशी ली। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने यातायात नियमों का पालन न करने वाले लोगों को समझाइश दी और उन्हें हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने के निर्देश दिए। हैड कॉन्स्टेबल राकेश कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देशों पर भविष्य में भी इस तरह की नाकाबंदी जारी रहेगी। इसका लक्ष्य वाहनों की नियमित जांच करना और यातायात नियमों की प्रभावी ढंग से पालना सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22