[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : रीको में लायंस शीतल जल मंदिर का लोकार्पण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : रीको में लायंस शीतल जल मंदिर का लोकार्पण

रीको में लायंस शीतल जल मंदिर का लोकार्पण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : लायंस क्लब झुंझुनू के तत्वाधान में रीको केडिया हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के बाहर स्वर्गीय सीताराम केडिया की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी गायत्री देवी केडिया, उनके सुपुत्र लायन सुरेन्द्र केडिया एवं रविंद्र केडिया द्वारा शीतल जल प्याऊ का निर्माण करवाया गया जिसका लोकार्पण दानदाता परिवार के सानिध्य में शुक्रवार अपराह 6:00 बजे लायंस क्लब के पूर्व प्रांतपाल एमजेएफ लॉयन एस.के.केजडीवाल, क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लॉयन अमरनाथ जांगिड़ एवं रीजन चेयरपर्सन नरेंद्र व्यास द्वारा किया गया।

इस अवसर पर दानदाता परिवार से गायत्री देवी केडिया, सुरेन्द्र केडिया, रविंद्र केडिया, विवेक केडिया, रेखा केडिया, अलका केडिया, दिव्या एवं शैली केडिया, लायंस क्लब झुंझुनू के पूर्व अध्यक्ष किशन लाल जांगिड़, अध्यक्षीय सलाहकार परमेश्वर हलवाई, उपाध्यक्ष डॉ बबीता कुमावत, पीआरओ डॉ डीएन तुलस्यान, लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनूं के अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल, अनिल गुप्ता भौड़कीवाला, नरेश केजरीवाल, दीपू ढंढारिया, हितेश केजडीवाल, फोर्टी शाखा झुंझुनूं के सचिव सीए पवन केडिया, झुंझुनूं हेल्पिंग हैंड के तहसीन कुरेशी, उमर कुरेशी सहित लायंस क्लब झुंझुनूं के पदाधिकारी, सदस्य एवं अन्य गणमान्य जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet