[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दुर्घटना में घायल हुए अरड़ावता के सैनिक अमित का निधन, सैन्य सम्मान से अंत्येष्टि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दुर्घटना में घायल हुए अरड़ावता के सैनिक अमित का निधन, सैन्य सम्मान से अंत्येष्टि

"उठ जा अमित... एक बार मां बोल" मां की पुकार से फटा कलेजा

चिड़ावा : अरड़ावता गांव के 26 वर्षीय जवान अमित बुडानिया का मंगलवार रात जयपुर के आर्मी अस्पताल में निधन हो गया। बुधवार को उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। चचेरे भाई ने मुखाग्नि दी, जबकि सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

अमित पांच साल से भारतीय सेना की आर्मी सप्लाई कोर में क्लर्क पद पर कार्यरत थे। वे फिलहाल बैंगलोर रिकॉर्ड ऑफिस में तैनात थे। 2 सितंबर को वे 40 दिन की छुट्टी पर घर आए थे और 11 अक्टूबर को वापस ड्यूटी पर लौटने वाले थे। 5 अक्टूबर की रात खंडेला से लौटते समय उनका सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होना हुआ, जिसके बाद उन्हें जयपुर आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

बुधवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने तिरंगा रैली निकालकर शहीद अमित को अंतिम विदाई दी। गांव का माहौल गमगीन रहा। अमित के पिता का डेढ़ वर्ष पहले निधन हो चुका है। इकलौते पुत्र की मौत से मां संतोष देवी, पत्नी भावना और बहन पूजा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अमित का विवाह ढाई वर्ष पूर्व हुआ था।

अंत्येष्टि में सांसद के भाई सरजीत ओला, भाजपा नेता राजेश दहिया, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुरेश जांगिड़, पूर्व सैनिक संघ ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास थाकन, गौरव सेनानी समिति अध्यक्ष शीशराम डांगी, सूबेदार रामकिशन डारा, नरेश राज बराला, दिनेश बुडानिया, धर्मवीर बुडानिया, तहसीलदार रामकुमार पूनिया, सुरेश थाकन, राजेश गोदारा, रणवीर बुडानिया, विजयसिंह थाकन, मनफूल, लीलाधर बुडानिया, विकास पायल, जयकरण डांगी, जयसिंह बराला, ब्रह्मानंद रोही, प्रतापसिंह बुडानिया, सूबेदार सुभाष भास्कर, बसंतलाल, मोहनलाल, वीरेंद्र कोठारी, कैप्टन कुलदीप मान, सूबेदार विद्याधर नेहरा, सुभाष बुडानिया आदि शामिल हुए।

देखे फोटो

Related Articles