सीकर की राजकीय कला महाविद्यालय के भवन मरम्मत कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप
एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर के राजकीय कला महाविद्यालय के भवन मरमत कार्य में हुए भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच एवं भवन मरम्मत कार्य पुनः शुरू करवाने की मांग को लेकर आज छात्र संगठन एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को मांगों का ज्ञापन सौंपा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता सत्येंद्र योगी ने भवन निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि सीकर की आर्ट्स कॉलेज में करीब 90 लाख रुपए का निर्माण कार्य पूर्व में हुआ था लेकिन आज भवन की हालत है काफी जर्जर हो चुकी है। झालावाड़ में कुछ महीने पहले स्कूल भवन गिरने से हादसा हुआ था उसी तरह का हादसा सीकर की आर्ट्स कॉलेज में भी कभी भी हो सकता है क्योंकि आज भवन आज जर्जर हालत में खड़ा है। जिसको लेकर पिछले कई सालों से कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले 2 साल पहले भवन का मरम्मत कार्य किया गया था लेकिन समय अवधि से पहले ही कॉलेज के भवन की दीवारें, छत और कमरे जर्जर हो चुके है। जिसके चलते आज जिला कलेक्टर को मामले में निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। छात्र संगठन एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने मामले में जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आमरण अनशन और भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034370


