फतेहपुर में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की बैठक:जिला अध्यक्ष पद के लिए चर्चा की, फार्म भरवाए गए
फतेहपुर में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की बैठक:जिला अध्यक्ष पद के लिए चर्चा की, फार्म भरवाए गए
फतेहपुर : फतेहपुर के ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में रविवार देर शाम कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की बैठक संपन्न हुई। यह बैठक आगामी जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर आयोजित की गई थी, जिसमें रायशुमारी कर फार्म भरवाए गए। बैठक की अध्यक्षता विधायक हाकम अली खां ने की।
अखिल भारतीय कांग्रेस के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में सीकर जिला प्रभारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे और सीकर जिला प्रभारी विशाल जांगिड़ मौजूद रहे। पीएल प्रजापति और जिला अध्यक्ष सुनीता गिठाला सहित विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी इसमें भाग लिया। सभी उपस्थित लोगों से चर्चा कर आगामी जिला अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी की गई और उनसे फार्म भरवाए गए।
बैठक में सभापति मुस्ताक नजमी, उपसभापति प्रतिनिधि अजय रिनवा, प्रधान प्रतिनिधि महिपाल नेहरा, उप प्रधान प्रतिनिधि प्रभुसिंह कारंगा, रामगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष दुदाराम चौहला, देहात ब्लॉक अध्यक्ष झाबरमल धायल और शहर ब्लॉक अध्यक्ष पवन दाधीच प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इनके अलावा, पीसीसी सदस्य महावीर प्रसाद मेव, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मुस्ताक काजी, राज युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सुरेंद्र महिचा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष छोटेलाल महिचा, शहर मंडल अध्यक्ष रुखसाना खोखर, पूर्व नपा अध्यक्ष गफूर खां, पूर्व रामगढ़ नपा अध्यक्ष मुज्जमिल भाटी, पूर्व चेयरमैन रब्बानी सोलंकी, रामगढ़ नगर अध्यक्ष पवन सैनी, मंडल अध्यक्ष जावेद, एसी मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष परसराम गुडेसरिया और एसी मोर्चा शहर अध्यक्ष विनोद पंवार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव सुरेंद्र महिचा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040115


