फतेहपुर-चूरू हाईवे पर बस-ट्रॉली की टक्कर:चारे से भरी ट्रॉली से टकराई लोक परिवहन बस, ड्राइवर फरार
फतेहपुर-चूरू हाईवे पर बस-ट्रॉली की टक्कर:चारे से भरी ट्रॉली से टकराई लोक परिवहन बस, ड्राइवर फरार

फतेहपुर : फतेहपुर-चूरू हाईवे पर बीती रात लोक परिवहन बस चारे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। यह दुर्घटना बालाजी मंदिर के सामने पुलिया पर रात करीब 12 बजे हुई। हादसे के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्री सुरक्षित उतर गए। दुर्घटनास्थल पर मौजूद मनीष प्रजापत ने बताया कि यात्रियों ने अन्य बसों की मदद से अपने गंतव्य स्थानों तक यात्रा पूरी की।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरा सारा चारा हाईवे पर बिखर गया। इससे लगभग आधे घंटे तक जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। पुलिस ने बस को हाईवे से हटाकर किनारे खड़ा करवाया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।