[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ा पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती व दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

गुढ़ा पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती व दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया

गुढ़ा पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती व दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया

नीमकाथाना : दिल्ली बाईपास स्थित गुढ़ा पब्लिक स्कूल में आज महात्मा गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती और विजयादशमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुढ़ा एजुकेशन हब के चेयरमैन, निदेशक, विद्यालय प्राचार्य एवं प्रशासक द्वारा गांधीजी और शास्त्रीजी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ।

विद्यार्थियों ने गांधीजी के जीवन, सत्य और अहिंसा पर भाषण एवं कविताएं प्रस्तुत कीं, वहीं नन्हे बच्चों ने गांधीजी के विचारों पर आधारित नाटक का मंचन कर सबको भाव-विभोर कर दिया। दशहरा पर्व पर विद्यालय प्रांगण में रावण दहन का नाटकीय आयोजन हुआ। रामायण के पात्रों की झांकियों ने अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति की झलक पेश की। इस अवसर पर चेयरमैन संपत बेनीवाल ने कहा कि दशहरा हमें बुराई को समाप्त कर अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने गांधीजी को सत्य और अहिंसा का प्रतीक तथा शास्त्रीजी को सादगी व ईमानदारी की मिसाल बताया।

निदेशक के. सत्येंद्र ने कहा कि दशहरा अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की सीख देता है। प्रधानाचार्य डॉ. पी. के. भाटी ने सभी का आभार जताते हुए नारी सम्मान, सत्य, अहिंसा और सदाचार को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अजय धायल, सीनियर कॉर्डिनेटर दिनेश शर्मा, वर्षा कुमावत, आई-30 लर्निंग सेंटर नीमकाथाना के अकादमिक अध्यक्ष डॉ. आनंद नेहरा, शिक्षकगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62