[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहर चलो अभियान-2025 : घर जाकर वृद्धावस्था पेंशन का किया भौतिक सत्यापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शहर चलो अभियान-2025 : घर जाकर वृद्धावस्था पेंशन का किया भौतिक सत्यापन

शहर चलो अभियान-2025 : घर जाकर वृद्धावस्था पेंशन का किया भौतिक सत्यापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार 17 सितम्बर 2025 से 17अक्टूबर 2025 तक चलाये जा रहे शहर चलो अभियान 2025 के अन्तर्गत 01 अक्टूबर 2025 को नगरपालिका चिडावा के परिसर में शिविर का आयोजन किया जा रहा था, जिसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, चिड़ावा के प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह उपस्थित थे, शिविर के दौरान अभिमन्यु सिंह द्वारा पेंशन का वार्षिक सत्यापन करने हेतु श्री गुगन राम, निवासी चिड़ावा को दूरभाष पर सपर्क किया गया। जिस पर पेंशन लाभार्थी की पत्नी ने फॉन उठाया, गुगन राम जी की पत्नी भी काफी वृद्ध होने के कारण उसे भी ठीक से सुनाई नहीं दे रहा था।

काफी मशक्त के बाद उसने बताया कि बीमार है एवं शिविर में आने में असमर्थ है ओर परिवार में कोई ऐसा व्यक्ति भी नहीं है जो उन्हे शिविर तक लेके आयें। तब अभिमन्यु द्वारा एक साहसी कदम उठाते हुए तुरन्त गूगन राम के घर जाने का निश्चय किया गया, और अपनी मोटर साईकल पर गुगन राम के घर गये, वहां जाकर देखा कि परिवार में गुगन राम की पत्नी एवं गुगन राम दोनों अकेले थे ओर गूगन राग जी अपनी चारपाई पर ही लेटे हुऐ थे, तब अभिगन्यु के द्वारा गुगन राम की पत्नी से पूछा गया कि इनकी तबियत कैसी है। तब वृद्धा को भी ठीक से सुनाई नहीं देने के कारण कुछ बात समझ नहीं पाई तब अभिमन्यु द्वारा ईशारों से समझाया गया कि में नगरपालिका से आया हूँ इनकी पेशन का सत्यापन करना है। तब गूगन राम जी को पानी पिला कर चारचाई पर बैठाया गया और ऑन दा स्पॉट राज०एस०एस०पी० मोबाईल से पेंशन का सत्यापन किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker