[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में मोतियाबिंद जांच और लैंस प्रत्यारोपण शिविर:65 मरीजों की आंखों की जांच, 21 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया जयपुर रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में मोतियाबिंद जांच और लैंस प्रत्यारोपण शिविर:65 मरीजों की आंखों की जांच, 21 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया जयपुर रेफर

श्रीमाधोपुर में मोतियाबिंद जांच और लैंस प्रत्यारोपण शिविर:65 मरीजों की आंखों की जांच, 21 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया जयपुर रेफर

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के चौधरी नाथूराम भामु रोटरी भवन में बुधवार को 73वें निशुल्क मोतियाबिंद जांच और लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के आर्थिक सहयोग और रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर सनराइज, श्री मेहंदीपुर बालाजी की देखरेख में शंकरा आई हॉस्पिटल, जयपुर द्वारा आयोजित हुआ।

क्लब के पूर्व सह प्रांतपाल गिरिराज कयाल ने बताया कि शिविर में 65 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 21 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन और लैंस प्रत्यारोपण के लिए शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर रेफर किया गया। चयनित मरीजों का ऑपरेशन अस्पताल में निशुल्क किया जाएगा। अस्पताल द्वारा चयनित मरीजों के लिए आने-जाने, खानपान और रहने की व्यवस्था भी निशुल्क प्रदान की जाएगी। साथ ही, ऑपरेशन के बाद उन्हें निशुल्क चश्मे भी दिए जाएंगे।

इस अवसर पर शंकरा आई हॉस्पिटल से डॉ. शम्भवी सहाय, अजीत सिंह तंवर, ऑप्टम सत्यांश गुप्ता, सौरभ, तन्नू और नवजोत उपस्थित रहे। रोटरी क्लब के पूर्व सह-प्रांतपाल डॉ. माधव सिंह, गिरिराज कयाल, पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार चोटिया, सागर मल शर्मा, क्लब सेक्रेटरी अमित गिनोडिया, संतोष कुमार सोनी और गर्वित कयाल सहित अन्य सदस्यों ने अपनी सेवाएं दी।

आज के शिविर में पिछले कैंप में ऑपरेशन करवा चुके 36 मरीजों को निशुल्क नजर के चश्मे वितरित किए गए। क्लब द्वारा अब तक आयोजित 72 शिविरों में कुल 6682 मरीजों का पंजीकरण किया जा चुका है, जिनमें से 2190 मरीजों की आंखों के सफल ऑपरेशन हुए हैं। यह आई कैंप प्रत्येक महीने के पहले बुधवार को आयोजित किया जाता है। अगला 74वां कैंप 5 नवंबर, 2025 को आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77