[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री ठड्डे वाले बालाजी दुर्गा पूजा पंडाल में विशाल भजन संध्या का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

श्री ठड्डे वाले बालाजी दुर्गा पूजा पंडाल में विशाल भजन संध्या का आयोजन

संत निवृत्ति नाथ व अभय नाथ महाराज की अमृतवाणी पर झूमे भक्त

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

​मुकुंदगढ़ : शहर के बस स्टैंड रोड पर स्थित श्री ठड्डे वाले बालाजी दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में सोमवार रात्रि को एक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। मंदिर के पुजारी सुभाष शर्मा ने बताया कि सुप्रसिद्ध संत निवृत्ति नाथ महाराज और अभय नाथ महाराज ने अपनी अमृतवाणी से एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि उपस्थित श्रद्धालु देर रात तक झूमने पर मजबूर हो गए।

​भजन संध्या के दौरान आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जो भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इन झांकियों में चंचल जोशी ने शंकर भगवान, भावना सुरोलिया ने पार्वती, नमन ने गणेश, दिव्या ने माता सरस्वती और एक बाल कलाकार ने हनुमान का रूप धारण किया। ​कार्यक्रम से पहले हजारों भक्तों ने सामूहिक रूप से माता की आरती की। इस दौरान पंडाल को सतरंगी रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया था।

​समिति के समस्त कार्यकर्ताओं ने संत निवृत्ति नाथ और अभय नाथ महाराज का पुष्प हार पहनाकर और चादर ओढ़ाकर सम्मान किया।
​इस धार्मिक आयोजन में पंडित मनोज सुरोलिया, यजमान बिहारी घोड़ेला सहित गोविंद शर्मा, नरेंद्र योगी, अशोक टेलर, सूर्यकांत महर्षि, संतोष शर्मा, राजेंद्र भार्गव, नेमीचंद भार्गव, लूणचंद चेजारा, प्रेमलाल दुलर, भास्कर दुलर, रामकुमार सैनी, राजाराम सुरोलिया, आशीष गुर्जर, निहाल, शरद जोशी, पूर्णमल जोशी, कुलदीप सांखला, ताराचंद कुमावत, प्रमोद धाभाई, बुधराम सैनी, मनीष शर्मा, महेश पराशर, प्रताप सैनी, सत्यनारायण सैनी, रमेश दर्जी, राजकुमार चेजारा व समिति के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चों ने माता रानी के धोक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया और देर रात तक भजनों के रसपान का आनंद लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad