[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ में स्कूल टूर पर जा रही बस बेकाबू:पीछे से आ रही दूसरी बस टकराई, 40 से ज्यादा बच्चे घायल, 5 को किया रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ में स्कूल टूर पर जा रही बस बेकाबू:पीछे से आ रही दूसरी बस टकराई, 40 से ज्यादा बच्चे घायल, 5 को किया रेफर

सूरजगढ़ में स्कूल टूर पर जा रही बस बेकाबू:पीछे से आ रही दूसरी बस टकराई, 40 से ज्यादा बच्चे घायल, 5 को किया रेफर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ उपखंड क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसा हो गया। जब पालिराम ब्रजलाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र टूर पर हिसार जा रहे थे। पिलौद के पास अचानक सामने आए वाहन को बचाने की कोशिश में बस का संतुलन बिगड़ गया और पीछे से आ रही स्कूल की दूसरी बस उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चों में चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी फैल गई।

250 से ज्यादा बच्चे जा रहे थे टूर पर

बता दें कि स्कूल प्रशासन 250 से अधिक छात्रों को अग्रोहा धाम घुमाने के लिए लेकर जा रहा था। हादसा लोहारू से पहले ढाणी रहीमपुर पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। बस हादसे में घायल बच्चों को तुरंत सूरजगढ़ के राजकीय अस्पताल लाया गया, घायल बच्चों की संख्या इतनी अधिक थी कि एम्बुलेंस और निजी वाहन लगातार आते रहे।

करीब 48 बच्चे घायल, 5 को किया रेफर

बता दें कि लगभग 40 से अधिक बच्चों का प्राथमिक उपचार सूरजगढ़ अस्पताल में किया जा रहा है। इनमें तीन बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बी डीके अस्पताल झुंझुनूं रेफर किया गया। वहीं दो छात्रों को चिड़ावा रेफर करना पड़ा। अस्पताल परिसर में चार से अधिक एम्बुलेंस व पिकअप वाहन से घायल बच्चों के पहुंचने पर अफरा-तफरी मच गई। मेडिकल टीम और जीवन ज्योति समिति के सदस्य लगातार बच्चों की देखरेख में जुटे हुए हैं।

अपने नौनिहालों को संभाल रहे पेरेंट्स

हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के पेरेंट्स अस्पताल पहुंच गए। अपने बच्चों की सलामती की खबर पाने के लिए परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूरजगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और अस्पताल प्रबंधन के साथ मिलकर बच्चों के इलाज की व्यवस्था की। चिकित्सकों ने बताया कि ज्यादातर बच्चों को हल्की चोटें आई हैं और उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।

देखे वीडियो :

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62