[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : ओलावृष्टि से खराब की सूचना राज किसान ऎप से भी दे सकते हैं किसान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : ओलावृष्टि से खराब की सूचना राज किसान ऎप से भी दे सकते हैं किसान

ओलावृष्टि से खराब की सूचना राज किसान ऎप से भी दे सकते हैं किसान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : जिले में ओलावृष्टि से फसल के खराबे की सूचना राज किसान ऎप क माध्यम से भी दी जा सकती है। जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोेक गहलोत द्वारा बजट घोषणा में किसानों की सुविधाओं के लिए राज किसान सुविधा ऎप लॉन्च किया गया है। राज किसान सुविधा ऎप कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं कृषि विपणन का एकीकृत प्लेटफार्म है। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रामकरण सैनी ने बताया कि राज किसान सुविधा ऎप कृषि उद्यानिकी, पशुपालन एवं कृषि विपणन से सम्बन्धित योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी देने के साथ साथ विभागीय योजनाओं में आवेदन करने व आवेदन पर प्रगति की अद्यतन जानकारी उपलब्ध करवाता है। इससे किसान योजना में पात्रता की जांच स्वयं भी अपने स्तर से कर सकता है। फसल बीमा योजनान्तर्गत ओलावृष्टि, अतिवृष्टि जैसी आपदा से नुकसान होने पर खराबा सूचित करने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। एकीकृत हेल्प डेस्क के माध्यम से कृषि पर्यवेक्षक, किसान कॉल सेन्टर, फसल बीमा कम्पनी के कॉल सेन्टर या सरकार के सम्पर्क पोर्टल पर सम्पर्क की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

निकटतम कस्टम हायरिंग सेन्टर व कृषि यंत्रों के किराए की जानकारी कर कृषि यंत्र बुक करवाने की सुविधा ई-पुस्तकालय में कीट रोग प्रबन्धन, कृषि योजना, उन्नत कृषि विधियों, नवाचार, सफलता की कहानी सम्बन्धी साहित्य एवं वीडियो की उपलब्धता। अन्य-मौसम सम्बन्धी जानकारी, बीज, उर्वरक और कीटनाशक विक्रेताओं की सूची, फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य गोदामों की सूची राज्य के कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यातकों की सूची मोबाइल नम्बर सहित उपलब्ध रहेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet