[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री परशुराम ज्ञानपीठ,जयपुर में कन्या छात्रावास का शुभारंभ महानवमी को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्री परशुराम ज्ञानपीठ,जयपुर में कन्या छात्रावास का शुभारंभ महानवमी को

श्री परशुराम ज्ञानपीठ,जयपुर में कन्या छात्रावास का शुभारंभ महानवमी को

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : श्री परशुराम ज्ञानपीठ जयपुर में स्थापित “छत्र-छायां” महिला छात्रावास का विधिवत शुभारंभ 1 अक्टूबर नवरात्र की पवित्र महानवमी को होगा। ज्ञानपीठ प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पूर्व डीजीपी ओमेंद्र भारद्वाज ने बताया कि विप्र फाउंडेशन द्वारा संचालित छात्रावास में समाज की प्रतिभाशाली कन्याओं को प्रवेश दिया जाएगा।

प्रबंधन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा के अनुसार घर से दूर घर जैसे ही परिवेश से समृद्ध छात्रवास में प्रवेश के निमित केवल रख-रखाव शुल्क ही लिया जाएगा। आवास पूरी तरह से निःशुल्क रहेगा।

विप्र फाउंडेशन झुंझुनूं जिलाध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने बताया कि छात्रावास के सुसज्जित आवास कक्ष में बेड, अलमारी, मेज एवं कुर्सी, बिजली एवं पंखे की सुविधा, शुद्ध एवं शीतल पेयजल, डाइनिंग हॉल, महिला वार्डन, 24×7 चौकीदार एवं सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, लाइब्रेरी, साझा शौचालय एवं स्नानगृह, नियमित साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था आदि की सुविधाएं उपलब्ध होगी। राजस्थान के दूर-दराज इलाकों से बेटियाँ प्रवेश हेतु ज्ञानपीठ आ रही हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62