[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वर्णकार समाज समिति ने किया विद्यार्थियों का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्वर्णकार समाज समिति ने किया विद्यार्थियों का सम्मान

युवा समाज के प्रति कृतज्ञता रखें- सोनी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : स्वर्णकार समाज सेवा समिति का वार्षिक समारोह इंदिरा नगर स्थित सामुदायिक विकास भवन में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिलानी से आए जगदीश प्रसाद सोनी थे कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष शिवकुमार तूणगर ने की विशिष्ट अतिथि डॉ राहुल सोनी छापरवाल मोतीलाल डांवर, सुभाष नारनोली, राजकुमार कड़ेल, गणेश डांवर, राजेंद्र डांवर थे।इस अवसर पर मुख्य अतिथि जगदीश सोनी ने कहा समाज को संगठित होने की जरूरत उन्होंने समिति द्वारा किए गए विद्यार्थियों के सम्मान की सराहना की और विद्यार्थियों से आह्वान किया कि जीवन में किसी भी पद पर जाएं लेकिन परिवार के प्रति और समाज के प्रति कृतज्ञता रखें समाज को कभी भूले नहीं हमेशा पीड़ित का साथ दें और समाज के उत्थान के लिए कार्य करें।

डॉ राहुल ने कहा कि शिक्षा से ही समाज आगे बढ़ सकता है शिक्षा में जो ताकत है वह किसी अन्य क्षेत्र में नहीं। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष शिवकुमार तूणगर ने वर्ष भर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में लगभग 51 विद्यार्थियों का सम्मान किया इसके अलावा समाज के सामाजिक कार्यों में आर्थिक योगदान देने वाले भामाशाह कर्मठ कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का भी सम्मान किया गया। पूर्व में महाराज अजमीढ जी के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्वागत उद्बोधन अशोक कुमार डांवर ने किया कार्यक्रम का संचालन डॉ. रामनिवास सोनी ने किया।

इस अवसर पर विनोद सोनालिया, किशोरी लाल रोडा, रंजीत कड़ेल, गणेश सोनालिया, प्रकाश तूणगर, किशोरी लाल नांद वाले के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। के कार्यक्रम में एडवोकेट रामावतार सोनी, रामावतार कडेल, रामअवतार छापरवाल, द्वारका प्रसाद छापरवाल, मोतीलाल साखूं सहित जिले भर से आए स्वर्णकार समाज के लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62