[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मन की बात कार्यक्रम सुनकर हर कार्यकर्ता लेता है प्रेरणा : विघायक सहारण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मन की बात कार्यक्रम सुनकर हर कार्यकर्ता लेता है प्रेरणा : विघायक सहारण

मन की बात कार्यक्रम सुनकर हर कार्यकर्ता लेता है प्रेरणा : विघायक सहारण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘‘मन की बात‘‘ को देशभर में कार्यकर्ताओ ने सुना। इसी क्रम में जिलेभर के सभी 39 मण्डलो एवम् 1609 बूथो पर मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओ ने वरिष्ठ नेताओं के साथ सुना। जिला मुख्यालय पर बूथ संख्या 160 में चूरू भाजपा शहर मण्डल उपाध्यक्ष सी.पी.शर्मा के निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 126वें “मन की बात“ कार्यक्रम के दौरान विधायक हरलाल सहारण, जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा, जिला मंत्री दीनदयाल सैनी, मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, सुरेन्द्र बावलिया, चन्द्रप्रकाश शर्मा, कमल सैनी, अशोक तंवर, रमेश वशिष्ठ, वेदान्त बावलिया, हर्षिता भारद्वाज, मोहित सैनी, नितेश सैनी, तारादेवी, कुसुम शर्मा, वर्षा शर्मा, आशाराम, महिमा शर्मा, रिया शर्मा, नमश्वी शर्मा, ध्रुव शर्मा, नवीन वर्मा, रजत शर्मा, कार्तिक शर्मा सहित अनेक वार्डवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विघायक हरलाल सहारण ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संदेश देश की आत्मनिर्भता का रास्ता स्वदेशी से ही निकलेगा। पुरे देश के लोगो के लिए महत्वूपर्ण संदेश है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने इस कार्यक्रम में बेटियों की चर्चा करते हुऐ कहा कि आज देश की बेटियां हर क्षैत्र में परचम लहरा रही है। उन्होने मन की बात कार्यक्रम को विश्व का सबसे प्रेरणादायक कार्यक्रम बताते हुऐ कहा कि इससे हर कार्यकर्ता प्रेरणा ग्रहण करता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि पार्टी इस समय सेवा पखवाड़ा मना रही है और मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने स्वच्छता एवम् स्वदेशी अपनाने पर बल दिया है। यह हम सब के लिए करने योग्य कार्य है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों को त्यौहारो की शुभकामनाऐं दी है ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62