[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी रामकृष्ण मिशन में 40 नेत्र रोगियों का होगा ऑपरेशन:निशुल्क शिविर में 75 मरीजों की जांच कर जयपुर भेजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी रामकृष्ण मिशन में 40 नेत्र रोगियों का होगा ऑपरेशन:निशुल्क शिविर में 75 मरीजों की जांच कर जयपुर भेजा

खेतड़ी रामकृष्ण मिशन में 40 नेत्र रोगियों का होगा ऑपरेशन:निशुल्क शिविर में 75 मरीजों की जांच कर जयपुर भेजा

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के रामकृष्ण मिशन में रविवार को निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 75 नेत्र रोगियों की जांच की गई, जिनमें से 40 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए जयपुर भेजा गया है। कैम्प का शुभारंभ मिशन के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने फीता काटकर किया। जयपुर के सहाय नेत्र रिसर्च सेंटर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोगियों की जांच की। ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को जयपुर रवाना किया।

मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बताया कि रामकृष्ण मिशन सामाजिक सरोकार की पहल करते हुए नियमित निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करता है। ये शिविर गरीब और असहाय लोगों के लिए सहायक सिद्ध हो रहे हैं, जिससे मिशन की एक अलग पहचान बन रही है। साथ ही मिशन स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का पालन करते हुए महिलाओं को निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना रहा है। बच्चों को कंप्यूटर के क्षेत्र में भी प्रशिक्षित किया जा रहा है।

इस मौके पर स्वामी योगयुक्तानंद महाराज, कालीचरण गुप्ता, कृष्ण कुमार, सुरेश सैनी, गोपी राम, महेश कुमार और राजेश सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker