[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेघवाल महाकुंभ 26 अक्टूबर को झुंझुनूं में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेघवाल महाकुंभ 26 अक्टूबर को झुंझुनूं में

पोस्टर विमोचन, समितियों का गठन

झुंझुनूं : मेघवाल समाज चेतना संस्थान की ओर से 9वां मेघवाल महाकुंभ, प्रतिभा सम्मान समारोह एवं मेघवाल हॉस्टल की नींव रखने का कार्यक्रम 26 अक्टूबर को गुढ़ा रोड स्थित मेघवाल हॉस्टल भूमि पर आयोजित होगा।

जिलाध्यक्ष राजेश बजाड़ ने बताया कि बैठक में महाकुंभ का पोस्टर विमोचन किया गया और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान समारोह समिति, प्रचार समिति और महिला प्रचार समिति का गठन किया गया।

समारोह समिति में राजेश बजाड़ (नवलगढ़), परमेश्वर लाल झटावा (मलसीसर), राजेंद्र आर्य (मंडावा), सुमेर गुरवरिया (बुहाना), रामू मेघवाल (चिड़ावा), कैलाश दास महाराज (झुंझुनूं), बृजपाल मेघवाल (सूरजगढ़), सीताराम त्यागी (खेतड़ी), मनोज कायल (उदयपुरवाटी) शामिल किए गए।

प्रचार समिति में सुरेश चित्तौसा, सुरेंद्र सिंघल, राजेश ढ़ेबानिया, महिपाल बाडलवास, प्रदीप नारवाल, सुरेंद्र नारनोलिया, राजकुमार दायमा, बंटी लपरा, दुलीचंद नारनोलिया, जबकि महिला प्रचार समिति में मीनाक्षी देवी, विमला देवी, सरोज देवी, सुमित्रा देवी को शामिल किया गया। बैठक में जयप्रकाश मेहरिया, धर्मपाल, दयासिंह, जगदीश, मुंशीराम, सतीश मेघवाल, सुरेंद्र मेघवाल सहित समाजजन मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62