[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पचेरी में किशोरी जागृति अभियान सप्ताह का समापन:छात्राओं को सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

पचेरी में किशोरी जागृति अभियान सप्ताह का समापन:छात्राओं को सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

पचेरी में किशोरी जागृति अभियान सप्ताह का समापन:छात्राओं को सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

पचेरी : पचेरी के देवलावास में एक निजी संस्थान की ओर से शनिवार को ‘किशोरी जागृति अभियान सप्ताह’ का समापन हुआ। इस दौरान छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, समृद्धि और किशोरी जागृति से संबंधित प्रेरणादायक संदेश दिए गए। कार्यक्रम में एकेडमिक डायरेक्टर सुमन नेहरा ने छात्राओं को हार्मोनल बदलाव, संतुलित आहार, स्वस्थ व्यवहार और सकारात्मक विचारों के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जोर दिया कि उम्र के साथ होने वाले शारीरिक और मानसिक परिवर्तनों के प्रति जागरूक और मानसिक रूप से परिपक्व होना अत्यंत आवश्यक है।

सप्ताह भर चले इस अभियान में निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर डायरेक्टर संदीप नेहरा ने छात्राओं के सुझावों पर संज्ञान लिया। उन्होंने किशोरी जागृति सुझाव पेटिका और सेनेटरी सुविधाओं की निगरानी के लिए अध्यापिकाओं की एक टीम का गठन किया। संदीप नेहरा ने छात्राओं की स्मरण शक्ति और विवेक कौशल की सराहना करते हुए उन्हें नए युग की संवेदनशील और जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया।

समापन कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा ने हस्तकला से तैयार किया गया किशोरी जागृति संदेश वाला एक पोस्टर कार्यालय को भेंट किया। यह पहल छात्राओं में रचनात्मकता और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने का प्रतीक बनी। इस अवसर पर प्रिंसिपल कृष्ण कुमार यादव, डिप्टी डायरेक्टर अशोक शर्मा और स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62