[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में ट्रोले ने बिजली पोल को टक्कर मारी:बिजली आपूर्ति बाधित, नो एंट्री नियम उल्लंघन पर लोगों में आक्रोश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में ट्रोले ने बिजली पोल को टक्कर मारी:बिजली आपूर्ति बाधित, नो एंट्री नियम उल्लंघन पर लोगों में आक्रोश

सिंघाना में ट्रोले ने बिजली पोल को टक्कर मारी:बिजली आपूर्ति बाधित, नो एंट्री नियम उल्लंघन पर लोगों में आक्रोश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नरेश कुमार सैनी 

सिंघाना : सिंघाना कस्बे के मुख्य बाजार में शनिवार दोपहर एक ट्रोले ने बिजली के पोल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पोल क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर गिर पड़ा और तार बिखर गए। घटना से पूरे कस्बे की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

अचानक बिजली गुल होने से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। व्यापारियों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी और सुरक्षा को देखते हुए आपूर्ति बंद करवाई गई। लोगों ने नो-एंट्री नियम की अनदेखी पर रोष जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की नो-एंट्री नियम की पालना न होने से आए दिन खतरा बना रहता है। पोल गिरने से बाजार में बड़ी जनहानि हो सकती थी, लेकिन गनीमत रही कि हादसे के समय वहां भीड़ कम थी।

पूर्व विधायक एवं मंत्री सुंदरलाल ने यहां भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री का बोर्ड लगवाया था, लेकिन इसकी पालना नहीं हो रही है। लोगों का आरोप है कि पुलिस विभाग को इस बारे में कई बार अवगत करवाया गया, बावजूद इसके बड़े वाहनों का प्रवेश जारी है, जिससे जाम और दुर्घटना जैसी समस्याएं बनी रहती हैं। वहीं, बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पोल को हटाने और आपूर्ति बहाल करने के कार्य में जुट गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62