[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीएसआईआर-सीरी में 84वां स्थापना दिवस समारोह:मेधावी छात्रों और कर्मचारियों को मिला सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

सीएसआईआर-सीरी में 84वां स्थापना दिवस समारोह:मेधावी छात्रों और कर्मचारियों को मिला सम्मान

सीएसआईआर-सीरी में 84वां स्थापना दिवस समारोह:मेधावी छात्रों और कर्मचारियों को मिला सम्मान

पिलानी : सीएसआईआर-केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीरी), पिलानी में वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) का 84वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थान के मेधावी बच्चों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में सीएसआईआर-केन्द्रीय खनन एवं इंधन अनुसंधान संस्थान, धनबाद के निदेशक प्रो. अरविंद कुमार मिश्रा मुख्य अतिथि थे, जबकि सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, देहरादून के निदेशक डॉ. हरेन्द्र सिंह बिष्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

संस्थान की परंपरा के अनुसार, सीएसआईआर-सीरी के पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. वी.के. खन्ना और डॉ. एल.एम. जोशी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएसआईआर-सीरी के निदेशक डॉ. पी.सी. पंचारिया ने की। इस दौरान स्थानीय संस्थानों के अधिकारियों, संस्थान के पूर्व एवं वर्तमान सहकर्मियों और उनके परिजनों को भी सम्मानित किया गया।

विशेष रूप से, स्थापना दिवस निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं और सीरी कार्मिकों के उन बच्चों को पुरस्कृत किया गया जिन्होंने कक्षा 12 में विज्ञान विषयों में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए या आईआईटी में प्रवेश लिया।

डॉ. पी.सी. पंचारिया ने सीएसआईआर और संस्थान की हालिया वैज्ञानिक उपलब्धियों तथा शोध गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सीएसआईआर प्रयोगशालाएं देश की औद्योगिक, तकनीकी और सामाजिक प्रगति में लगातार योगदान दे रही हैं।

मुख्य अतिथि प्रो. अरविंद कुमार मिश्रा ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को देश की अर्थव्यवस्था और विकास की रीढ़ बताया। उन्होंने सीएसआईआर-सीरी की अनुसंधान उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसे इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में देश की अग्रणी प्रयोगशाला बताया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. हरेन्द्र सिंह बिष्ट, डॉ. विनोद कुमार खन्ना और डॉ. ललित मोहन जोशी ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने सभी सहकर्मियों को समर्पित भाव से संस्थान और देश की सेवा के लिए प्रेरित किया।

समारोह का संचालन डॉ. राजेन्द्र वर्मा और माया ने किया। प्रशासन नियंत्रक मधुरंजन पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77