[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में देशी शराब डिपो बंद करने का विरोध:अनुज्ञा धारियों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा, लाइसेंस सरेंडर करने की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में देशी शराब डिपो बंद करने का विरोध:अनुज्ञा धारियों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा, लाइसेंस सरेंडर करने की चेतावनी दी

फतेहपुर में देशी शराब डिपो बंद करने का विरोध:अनुज्ञा धारियों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा, लाइसेंस सरेंडर करने की चेतावनी दी

फतेहपुर : फतेहपुर में देशी शराब डिपो बंद करने के सरकारी फैसले के विरोध में शनिवार को शराब अनुज्ञा धारियों ने प्रदर्शन किया। अनुज्ञा धारियों ने डिपो मैनेजर रामनिवास चौधरी को ज्ञापन भी सौंपा। अनुज्ञा धारियों ने बताया कि फतेहपुर कस्बे में पिछले 35 वर्षों से देशी शराब का डिपो संचालित है। इस डिपो से लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर और रामगढ़ ब्लॉक के कुल 77 देशी शराब अनुज्ञा धारी शराब प्राप्त करते हैं। सरकार ने अब इस डिपो को फतेहपुर से हटाकर सीकर ट्रांसफर करने का निर्णय लिया है।

अनुज्ञा धारियों को आर्थिक नुकसान का डर

अनुज्ञा धारियों का कहना है कि ये निर्णय उनके हितों के विपरीत है। फतेहपुर और रामगढ़ की कई जगह सीकर से लगभग 110-120 किलोमीटर दूर हैं जिससे आने-जाने की कुल दूरी 225 किलोमीटर से अधिक हो जाएगी। डिपो हटने से प्रत्येक अनुज्ञा धारी को शराब लाने के लिए सीकर जाना पड़ेगा जिससे उन्हें हर महीने लगभग 25,000 रुपए का आर्थिक नुकसान होगा और भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

लाइसेंस सरेंडर करने की चेतावनी दी

उन्होंने ये भी आशंका जताई कि सीकर में अत्यधिक भीड़ के कारण कई बार ठेकेदारों को बिना शराब लिए ही लौटना पड़ सकता है। अनुज्ञा धारियों ने चेतावनी दी है कि वो इस संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन देंगे और यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वो अपने देशी शराब लाइसेंस सरकार को सरेंडर कर देंगे। डिपो मैनेजर रामनिवास चौधरी ने बताया कि अनुज्ञाधारियों की मांगों को उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया गया है। प्रदर्शन में देवीलाल, सुरेंद्र, महेंद्र, ईश्वर सिंह, रामवतार, सीताराम, रिछपाल सिंह और अन्य कई देशी शराब लाइसेंसधारी शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62