[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में क्रूजर पलटने से 14 श्रद्धालु घायल:नागौर में गुंसाई महाराज के दर्शन कर लौट रहे थे, घायलों को डीबी अस्पताल में कराया भर्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में क्रूजर पलटने से 14 श्रद्धालु घायल:नागौर में गुंसाई महाराज के दर्शन कर लौट रहे थे, घायलों को डीबी अस्पताल में कराया भर्ती

चूरू में क्रूजर पलटने से 14 श्रद्धालु घायल:नागौर में गुंसाई महाराज के दर्शन कर लौट रहे थे, घायलों को डीबी अस्पताल में कराया भर्ती

चूरू : चूरू जिले के दूधवाखारा थाना क्षेत्र में ढाणी लक्ष्मणसिंह के पास शुक्रवार दोपहर एक क्रूजर गाड़ी पलट गई। इस हादसे में एक ही परिवार के करीब 14 लोग घायल हो गए। घायलों को डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी लोग नागौर स्थित गुंसाई महाराज के दर्शन कर राजगढ़ तहसील के गांव देवीपुरा लौट रहे थे। ढाणी लक्ष्मणसिंह के पास एनएच 52 पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से चूरू के डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने घायलों का इलाज किया।

सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से एएसआई सुरेश कुमार और कॉन्स्टेबल दयाराम शर्मा वार्ड में पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली। दूधवाखारा थाना से भी एएसआई सुरेश कुमार अस्पताल पहुंचे। घायलों में देवीपुरा निवासी चंद्रकला (35), कृष्णा (28), मुकेश (40), पूजा (29), रमेश कुमार (40), अमित (26), नविता (22) और सुमन (30) शामिल हैं।

इसके अलावा दूधवाखारा निवासी सुमित्रा (40) और शारदा (40), लिखवा पिलानी निवासी डिंपल (12) और निर्मला (65), लादूसर निवासी सिलोचना (40) और आसलू निवासी रोशन (25) भी घायल हुए हैं। घायल मुकेश ने बताया कि सभी पीड़ित परिवार और रिश्तेदारी के सदस्य हैं। फिलहाल, सभी घायल डीबी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77