[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : सुबेदार सत्यवीर को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई:बेटियों ने दिया पिता को कंधा, 6 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : सुबेदार सत्यवीर को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई:बेटियों ने दिया पिता को कंधा, 6 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली

सुबेदार सत्यवीर को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई:बेटियों ने दिया पिता को कंधा, 6 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढाणियां भौड़की स्थित बोयतों की ढाणी निवासी सुबेदार सत्यवीर गढ़वाल की रविवार शाम सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। गढ़वाल की दोनों बेटियों ने पिता को कंधा दिया और मुखाग्नि दी।

सत्यवीर गढ़वाल कैंसर से पीड़ित थे। शनिवार को उनकी ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ गई थी।
सत्यवीर गढ़वाल कैंसर से पीड़ित थे। शनिवार को उनकी ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ गई थी।

कैंसर से पीड़ित थे सत्यवीर गढ़वाल

जानकारी के अनुसार बोयतों की ढाणी निवासी सत्यवीर गढ़वाल सेना की सिंगल कोर यूनिट में मार्च 96 में भर्ती हुए थे। वे जैसलमेर में सेवारत रहते हुए कैंसर से पीड़ित थे। शनिवार को ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई तो उनको जयपुर के कमांड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान गढ़वाल वीर गति को प्राप्त हो गए। उनकी पार्थिव देह को रविवार दोपहर बाद गुढ़ागौड़जी लाया गया। उनके सम्मान में गुढ़ागौड़जी पुलिस थाने से गांव तक करीब 6 किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। उनके सम्मान में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने पुष्प चक्र अर्पित किए। अंतिम संस्कार में हजारों लोग शामिल हुए।

अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
सत्यवीर गढ़वाल की बेटियों सोनम और तनीशा ने पिता को मुखाग्नि दी।
सत्यवीर गढ़वाल की बेटियों सोनम और तनीशा ने पिता को मुखाग्नि दी।

बेटियों ने दिया कंधा और मुखाग्नि

उनके साथ पार्थिव देह लेकर आए उनकी यूनिट के सुबेदार केएल पटेल ने बताया कि सत्यवीर गढ़वाल बीमारी के बावजूद कभी फर्ज से पीछे नहीं हटे। उनके घर में उनके पिता रामधन गढ़वाल और मां सुवा देवी के अलावा पत्नी मंजू देवी जो गृहिणी है। इसके अलावा दो बेटियां हैं, बड़ी बेटी सोनम वनस्थली में प्रथम वर्ष की छात्रा है और छोटी बेटी तनीशा सीकर पढ़ रही है। सत्यवीर गढ़वाल के बड़े भाई जगदेव खेती करते हैं और राधेश्याम नौकरी करते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet