[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कॉपर में ग्यारह दिवसीय रामलीला महोत्सव शुरू, भगवान ब्रह्मा से वरदान पाकर रावण ने किया ब्राह्मणों पर अत्याचार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कॉपर में ग्यारह दिवसीय रामलीला महोत्सव शुरू, भगवान ब्रह्मा से वरदान पाकर रावण ने किया ब्राह्मणों पर अत्याचार

कॉपर में ग्यारह दिवसीय रामलीला महोत्सव शुरू, भगवान ब्रह्मा से वरदान पाकर रावण ने किया ब्राह्मणों पर अत्याचार

खेतड़ी नगर : केसीसी के रामलीला मैदान में श्री सनातन धर्म समिति के तत्वाधान में सोमवार को 11 दिवसीय रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता थे। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सवाईसिंह सिराधना ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला समाज अध्यक्ष रीना गुप्ता, मनीष गवई, समाज सेवी हरीराम गुर्जर, समिति महामंत्री अभिषेक पारीक, उपाध्यक्ष राजेश डाढेल, मुन्नालाल जैदिया, समाज सेवी बाबूलाल सैनी, सजल तिवाड़ी मौजूद थे। अतिथियों ने फीता काट कर विधिवत रूप से शुभारंभ किया।

केसीसी कार्यपलक निदेशक जीडी गुप्ता व रीना गुप्ता की मुख्य यजमानी में पंडित सुमंत तिवाड़ी ने विधिवत रूप से गणेश पूजा अर्चना करवाई कर लिला का शुभारंभ करवाया। रामलीला के प्रथम दिन राजा दशरथ दरबार, राम जन्म, भगवना ब्रह्मा द्वारा रावण, कुंभकरण व विभिषण से वरदान, रावण द्वारा ब्राह्मणों पर अत्याचार, भगवान विष्णु से रावण द्वारा किए जा रहे अत्याचारों की गुहार लगाने का मंचन किया गया।

विष्णु का किरदार संजय जिदंड, दशरथ सतीश गोयल, रावण चुन्नीलाल, विभिषण नेमिचंद, कुम्भकरण विकाश, ब्रह्मा रमेश कुमार, वशिष्ठ नरेश मीणा, मंत्री हरीश शर्मा, दरबारी फाईटर, सीताराम आदि कलाकरों ने रामलीला डायरेक्टर राजकुमार, मुरारीलाल कर्मचंदानी, गिरजा शंकर के सानिध्य में मंचन किया। एनके कोशिक व अमीलाल जांगिड़ ने कलाकारों का मैकअप किया। इससे पूर्व अतिथियों ने कलाकरों से परिचय किया।

इस मौके पर श्यामसिंह चौहान, आलोक जैदिया, राजेश दौचानिया, राधाकृष्ण, विमल शर्मा, घनश्यामदास, राजू चौहान, मातादीन शर्मा, मनोहर, उत्तम सोलंकी सहित सैंकड़ो लोगों ने रामलीला का आनंद उठाया। संचालन विमल शर्मा ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62