[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बड़ाऊ में दुर्गा पूजा नवरात्र महोत्सव: पालकी में विराजमान मां दुर्गा संग निकली 151 महिलाओं की कलश यात्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बड़ाऊ में दुर्गा पूजा नवरात्र महोत्सव: पालकी में विराजमान मां दुर्गा संग निकली 151 महिलाओं की कलश यात्रा

बड़ाऊ में दुर्गा पूजा नवरात्र महोत्सव: पालकी में विराजमान मां दुर्गा संग निकली 151 महिलाओं की कलश यात्रा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : दुर्गा पूजा नवरात्र महोत्सव के अवसर पर सोमवार को बड़ाऊ में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्री गोपाल जी बड़ा मंदिर से शुरू हुई यात्रा मुख्य बाजार, शनि देव मंदिर, शीतला माता मंदिर से होते हुए पुराना बाजार के चौक तक पहुंची। इस दौरान 151 महिलाओं ने मां दुर्गा को पालकी में विराजमान कर गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा में भाग लिया। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।पंडित रामधन शर्मा एवं पंडित शंकरलाल शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमान श्यामसुंदर शर्मा एवं सरोज देवी, नरेश टेलर एवं ललिता देवी से पूजा-अर्चना करवाई। दोपहर 12:15 बजे घट स्थापना संपन्न हुई। पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई।

इस मौके पर ओमप्रकाश अग्रवाल, सुशील शर्मा, प्रमोद शर्मा, बन्नेसिंह शेखावत, राजेंद्र सिंह, अभिषेक सोनी, नितिन अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, विजय सिंह, विष्णु अग्रवाल, उमेश हवाई, नवीन शर्मा, रघुवीर सिंह, प्रकाश सिंह, बीना देवी, अंजना देवी, द्रोपती देवी, शोभना देवी, अंकित सोनी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles