[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नागौर में मीरासी समाज की कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा और एकता पर दिया जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नागौरराजस्थानराज्य

नागौर में मीरासी समाज की कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा और एकता पर दिया जोर

नागौर में मीरासी समाज की कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा और एकता पर दिया जोर

नागौर : अखिल राजस्थान मीरासी समाज विकास संस्थान जयपुर के बैनर तले नागौर जिला युवा अध्यक्ष अयूब खान डेगाना की अगुवाई में समाज की कार्यकारिणी और सामाजिक मुद्दों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नागौर, कुचामन और डीडवाना जिलों की तहसील स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर बाड़मेर से समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता जानब स्वरूप शिवल और डेगाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता सीताराम बिंदा मौजूद रहे।

युवा अध्यक्ष अयूब खान डेगाना ने समाज को “एकजुट रहने और शिक्षा को प्राथमिकता देने” का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “पिछली सरकार में मीरासी समाज के लिए 20 करोड़ रुपये की योजनाएं बनी थीं, लेकिन वे कागजों तक सीमित रह गईं। समाज इन योजनाओं को शुरू करवाने की मांग तेज करेगा।”

बैठक में बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे, जिनमें फारुक खान सुदवाद (पूर्व NSUI प्रदेश सचिव), कालू खान डेगाना, इस्माइल खान, आजाद खान, डॉ. अब्दुल मजीद, मुबारक अली, निजाम लाडोली, असलम खान रोडू, रफीक गंगावा, लियाकत चुई, यासीन बोरावड़, शरीफ खींवताना सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin